कपड़े का Brand
"कौन सा Brand पहने हो?" B A प्रथम वर्ष में पूछ लिया था किसी दोस्त ने... "Brand का तो पता नहीं, पर पहनने में काफी आरामदायक है"... "अच्छा मेरी तो Levi's की शर्ट है...2300 की...फ्रेश में लिया था" .....पहली बार Levi's सुना था, फिर उसने और भी कपड़ों के Brands के नाम बताये.. एक फैसिनेशन पैदा हुआ था Brands को लेकर.. कभी ट्यूशन से पैसे मिले तो खरीद के पहना भी... समय बीते अरसा बीता .. अभी इस बार घर गया तो एक दिन बाथरूम में नहाते समय कोने में पड़े टब पर नज़र पड़ी, उसमें कुछ कपड़े रखे थे, एक-दो मेरे और माँ की साड़ी.. माँ रखी होंगी धुलने के लिये.. सोचा मैं ही धुल देता हूँ, नहीं तो माँ परेशान होगी.. घर जाता हूं तो माँ ज़बरन मेरे कपड़े धुल देती हैं.. यहां तक कि साफ कपड़े भी धुल देती है.. इस प्रेम पर अपना वश नहीं चलता.. पहले अपनी पैंट शर्ट धुला फिर माँ की साड़ी धुलने लगा.. धुलते हुए देखा कि माँ की साड़ी दो जगह फटी थी.. कुछ देर तो सन्न सा रह गया.. भावुक हो गया, कुछ समझ नहीं आया.. फिर संवेदना से बाहर निकला तो वही प्रश्न याद आया.. "कौन सा Brand पहने हो?" आज मां की फटी हुई साड़ी देखने के बाद अपने कपड़ों का Brand पता चल गया था...
न धरती को न अंबर को न इस जहां को आता है
बच्चों से ग़मों को छीनना बस माँ को आता है 🙏🙏🙏
- सौरभ श्रीवास्तव
न धरती को न अंबर को न इस जहां को आता है
बच्चों से ग़मों को छीनना बस माँ को आता है 🙏🙏🙏
- सौरभ श्रीवास्तव
शुक्रिया 🙏
ReplyDeleteVery emotional and very true..
ReplyDeleteThanks 🙏😊
Delete👌👌👌
ReplyDelete😊🙏
Deleteशानदार गुरु
ReplyDeleteभाई भाई 🙏🙏
DeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteजबरदस्त भाई , उम्दा
ReplyDeleteशुक्रिया मेरे भाई 🙏
Delete😍
ReplyDelete🙏🙏🙏
Deleteबहुत खूब 👌
ReplyDeleteSo much depth👏👏👏
ReplyDelete