कपड़े का Brand
"कौन सा Brand पहने हो?" B A प्रथम वर्ष में पूछ लिया था किसी दोस्त ने... "Brand का तो पता नहीं, पर पहनने में काफी आरामदायक है"... "अच्छा मेरी तो Levi's की शर्ट है...2300 की...फ्रेश में लिया था" .....पहली बार Levi's सुना था, फिर उसने और भी कपड़ों के Brands के नाम बताये.. एक फैसिनेशन पैदा हुआ था Brands को लेकर.. कभी ट्यूशन से पैसे मिले तो खरीद के पहना भी... समय बीते अरसा बीता .. अभी इस बार घर गया तो एक दिन बाथरूम में नहाते समय कोने में पड़े टब पर नज़र पड़ी, उसमें कुछ कपड़े रखे थे, एक-दो मेरे और माँ की साड़ी.. माँ रखी होंगी धुलने के लिये.. सोचा मैं ही धुल देता हूँ, नहीं तो माँ परेशान होगी.. घर जाता हूं तो माँ ज़बरन मेरे कपड़े धुल देती हैं.. यहां तक कि साफ कपड़े भी धुल देती है.. इस प्रेम पर अपना वश नहीं चलता.. पहले अपनी पैंट शर्ट धुला फिर माँ की साड़ी धुलने लगा.. धुलते हुए देखा कि माँ की साड़ी दो जगह फटी थी.. कुछ देर तो सन्न सा रह गया.. भावुक हो गया, कुछ समझ नहीं आया.. फिर संवेदना से बाहर निकला तो वही प्रश्न याद आया.. "कौन सा Brand पहने हो?" आज...